वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन का संचालन कर रहा है. जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आजमगढ़ से 7 एवं 14 मार्च शनिवार को तथा बान्द्रा टर्मिनस से 9 एवं 16 मार्च सोमवार को 2 फेरों के लिये 05183/05184 आजमगढ़-बान्द्रा टर्मिनल सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान 1, थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास के 8 तथा स्लीपर क्लास के 8, जनरल सेकेंड क्लास चेयर कार 2 और एल.एस.एल.आर.डी. के 1 कोच सहित कुल 20 आधुनिक कोच लगाये जायेंगे.
आजमगढ़-बान्द्रा टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन समय सारणी
आजमगढ़-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन 7 एवं 14 मार्च शनिवार को आजमगढ़ से 23.15 बजे प्रस्थान करेगी. 23:42 बजे मुहम्मदाबाद, दूसरे दिन 12:35 बजे मऊ, 12:55 बजे दुल्लहपुर, 1.32 बजे औंड़िहार, 2:25 बजे वाराणसी जं, 2:45 बजे बनारस, 3:47 बजे ज्ञानपुर रोड, 4:45 बजे प्रयागराज रामबाग, 5:10 बजे प्रयागराज जं., 8:15 बजे गोविन्दपुरी, 12:00 बजे टूण्डला, 12:50 बजे ईदगाह आगरा, 15:32 बजे बयाना, 16:35 बजेलस गंगापुर सिटी, 18:40 बजे कोटा, 21:50 बजे नागदा, 22:50 बजे रतलाम, तीसरे दिन 1:55 बजे वडोदरा, 3:45 बजे सूरत, तथा 7:17 बजे होते हुए बान्द्रा टर्मिनस 8:10 बजे पहुंचेगी.
वापसी यात्रा के दौरान 05184 बान्द्रा टर्मिनस-आजमगढ़ सुपरफास्ट होली ट्रेन 9 एवं 16 मार्च 2026 दिन सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस से 10.45 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 11.07 बजे, सूरत 14:15 बजे, वडोदरा 15:45 बजे, रतलाम 20:50 बजे, नागदा 22:00 बजे, दूसरे दिन कोटा 12:15 बजे, गंगापुर सिटी 2:17 बजे, बयाना 3:22 बजे, ईदगाह आगरा 5:15 बजे, टूण्डला 6:25 बजे, गोविन्दपुरी 9:55 बजे, प्रयागराज जं. 13:5 बजे, प्रयागराज रामबाग 13:22 बजे, ज्ञानपुर रोड 14:32 बजे, बनारस 15:50 बजे, वाराणसी जं. 16:10 बजे, औंड़िहार 17:2 बजे, दुल्लहपुर 17:45 बजे, मऊ 19:10 बजे तथा मुहम्मदाबाद 19:35 बजे होकर आजमगढ़ 20:10 बजे पहुंचेगी.