19 अक्टूबर को होगा अनुसूचित वर्ग का क्षेत्रीय सम्मेलन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर बैठक का आयोजन किया गया

बरेली । भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइंस कार्यालय पर आगामी कार्यक्रम को लेकर बैठक जिला अध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मानवेंद्र सिंह जी रहे बैठक में सभी जिला पदाधिकारी सभी जनप्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष एवं अनुसूचित मोर्चा व महिला मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर बैठक का आयोजन किया गया।
जिला प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने आगामी कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए बताया की 19 अक्टूबर को अनुसूचित वर्ग का क्षेत्रीय सम्मेलन होना है जिसमें जिला बरेली से 15000 अनुसूचित जाति के लोगो को अनुसूचित वर्ग के क्षेत्रीय सम्मेलन में पहुँचना है। सभी को अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर सम्मेलन को सफल बनाना है। इस कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियो की महत्वपूर्ण सहभागिता रहेगी।
दूसरा अभियान नारी शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम है। महिला आरक्षण बिल पास होने के उपरांत भाजपा नारी शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम के तहत महिला सम्मेलन करेगी, ये कार्यक्रम विधानसभा स्तर पर होगा, इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण सहभागिता रहेगी। महिला मोर्चा के द्वारा प्रत्येक बूथ पर पद यात्रा निकालकर महिला आरक्षण बिल की जानकारी सभी को बताते हुए अधिक से अधिक महिलाओ को होने वाले विधानसभा के महिला सम्मेलन के लिए जोड़ना है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि आज मोदी जी की नीतियों की प्रशंसा पूरे विश्व मे हो रही है। भाजपा सरकार ने हमेशा अनुसूचित वर्ग के लोगो को सम्मान दिलाने का काम किया है। भाजपा में उनका सम्मान बड़ा है। उन्होंने कहा कि देश मे नारी का सम्मान आदिकाल से होता रहा है प्रधानमंत्री जी ने नई संसद में सबसे पहले महिला आरक्षण बिल लाकर यथार्थ रूप दिया है। आज पूरा विश्व भाजपा सरकार की ओर देख रहा है। पिछले वर्षों में जो हमने निर्णय लिए है वह सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है, हमने अपने घोषणा पत्र को पूरा करने का काम किया है। सभी से आग्रह है देश व प्रदेश की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने का काम करे।
जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा ने कहा कि अनुसूचित वर्ग का सम्मेलन प्रदेश में सभी क्षेत्रों में होना है। ब्रज क्षेत्र का अनुसूचित वर्ग सम्मेलन 19 अक्टूबर को होना है जिसमें प्रत्येक विधानसभा से अधिक से अधिक अनुसूचित जाति के लोगों को सम्मेलन में पहुंचना है इसके लिए सभी कार्यकर्ता जनसंपर्क में जुट जाएं ।
12 से 31 अक्टूबर तक नारी शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम होना है। 27 साल से लटके महिला आरक्षण बिल को प्रधानमंत्री मोदी जी ने लागू कर ऐतिहासिक कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनको सम्मान देने का काम किया है। इस अभियान के तहत बूथ पर महिला कार्यकर्ता यात्रा निकालनी है व प्रत्येक विधानसभा पर महिला सम्मेलन करने है जिससे महिला आरक्षण बिल को अधिक से अधिक महिलाओ को जानकारी दे सकें। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं मंडल अध्यक्ष इन कार्यक्रमों को सफल बनाने का काम करे।
इस अवसर पर जिला प्रभारी मानवेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, विधायक डीसी वर्मा, विधायक एमपी आर्य, पूर्व विधायक पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य, पूर्व विधायक पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र गंगवार वीरू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत पटेल, सोमपाल शर्मा, मेघनाथ सिंह कठेरिया, डॉ निर्भय गुर्जर, वीरपाल गंगवार, चंचल गंगवार, अजय सक्सेना, अभय चौहान, राहुल साहू जिला मीडिया प्रभारी अंकित महेश्वरी, अंकित शुक्ला, धर्म विजय गंगवार, डॉ नरेंद्र गंगवार, डॉ मनोज गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वाति सिंह, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विनोद दिवाकर, देवेंद्र सक्सेना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।