2024 Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले सियासी उठापटक जारी है। नेताओं का दल-बदलने का सिलसिला भी जारी है। अब कयास लगाए जा रहे हैं की समाजवादी पार्टी से बागी विधायक और वरिष्ठ नेता मनोज पांडे जल्द ही बीजेपी जॉइन कर सकते हैं।
खबर यह भी है की बीजेपी उन्हें लोकसभा चुनाव में मैदान में भी उतार सकती है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी मनोज पांडे को सुल्तानपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बना सकती है। शीर्ष नेतृत्व लगातार इस विषय पर मंथन कर रहा है। बता दें की वर्तमान में मनोज पांडे ऊंचाहार सीट से सपा विधायक हैं।
मनोज पांडे ने हाल ही में सपा मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग भी की थी। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं की उनकी बीजेपी से काफी हद तक नज़दीकियाँ बढ़ी हैं।

