लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर सोमवार सुबह से मतदान जारी है। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति व यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
फतेहपुर में ग्राम संराय होली में बूथ संख्या 139 पर विधानसभा जहानाबाद में सपा और भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। हमीरपुर में 11बजे तक 28.24 प्रतिशत हुआ है।
ग्रामीणों ने नहीं किया मतदान
वहीं, फतेहपुर के तेलियानी विकास खंड के तेलियानी गांव में सड़क व बरातशाला की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का किया वहिष्कार। सीओ सिटी व थाना अध्यक्ष मालवा सहायक विकास अधिकारी पंचायत तेलियानी के काफी समझाने के बाद मतदान के लिए तैयार हुये ग्रामीण। 2 घंटे 45 मिनट बाद शुरू मतदान हुआ।

इसके अलावा बांदा के नरैनी विधानसभा के सुखारी पुरवा गांव के लोगों ने अभी तक एक भी वोट नहीं डाला है। गांव के लोगों की मांग है कि गांव में आजादी से लेकर आज तक सड़क नहीं बनी है। सुखारी पुरवा का मतदान केंद्र नौगवा में बनाया गया है। यहां पर करीब 450 मतदाता है। इस वजह से लोगों ने अभी तक मतदान नहीं किया है। सूचना पर नरैनी तहसीलदार संतोष कुमार मौके पर समझने के लिए पहुंचे हैं, लेकिन गांव के लोग नहीं मान रहे हैं।