लोकसभा चुनाव का 5वां चरण: यूपी डीजपी ने की वोटिंग की अपील, मोहनलालगंज में EVM में खराबी

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में उत्‍तर प्रदेश की 14 सीटों पर सोमवार सुबह से मतदान जारी है। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति व यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

मोहनलालगंज में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर और बेटे विकास किशोर ने मतदान किया। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय अलमबाग बरिगंवा की बूथ संख्या 148 की ईवीएम गड़बड़ चल रही है। कई बार दबाने के बाद मतदान हो रहा है। यहां 1034 मतदाता हैं। लोगों ने सांसद कौशल किशोर से इसकी शिकायत की है।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने किया मतदान

लखनऊ में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि मैं सभी से अपील करता हूं कि वे अपना वोट डालें और जिम्मेदारी से अपने प्रतिनिधियों का चयन करें। 14 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

सुबह 11 बजे तक 27.76 फीसदी मतदान

  • अमेठी सीट- 27.20%
  • कैसरगंज सीट- 27.92%
  • कौशांबी सीट- 26.12%
  • गोंडा सीट- 26.68%
  • जालौन सीट- 26.97%
  • झांसी सीट- 29.82%
  • फतेहपुर सीट- 28.54%
  • फैजाबाद लोकसभा सीट- 29.05%
  • बांदा लोकसभा सीट- 29.25%
  • बाराबंकी लोकसभा सीट- 30.60%
  • मोहनलालगंज लोकसभा सीट- 28.52%
  • रायबरेली लोकसभा सीट- 28.10%
  • लखनऊ सीट- 22.11%
  • हमीरपुर सीट- 28.24%