लखनऊ: पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई. वहीं पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज रफ्तार धूल भरी हवाएं चलीं. ज्यादातर जिलों में मौसम ड्राई रहा. तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 61 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने तथा बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. वहीं कुछ जिलों में 40 से 50 किलोमीटर तथा कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना इन जिलों में: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में एलर्ट जारी किया गया है.
आंधी की संभावना इन जिलों में अधिक: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, फर्रुखाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी.
आज ऐसा रहेगा लखनऊ का मौसम: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे और तेज रफ्तार हवाएं चल सकती है. अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
बांदा सबसे गर्म जिला: सोमवार को उत्तर प्रदेश का बांदा सबसे गर्म जिला रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं बिजनौर जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई. वहीं मंगलवार को प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज रफ्तार हवा चल सकती हैं. आने वाले 2-3 दिनों तक मौसम फिर से ड्राई रहेगा.
अलीगढ़ में आंधी-बारिश: जिले में सोमवार को दोपहर के बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज हवाएं चलने लगीं. इसी बीच हल्की से मध्यम बारिश भी शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ते तापमान के बीच इस तरह की अचानक बारिश और आंधी जलवायु परिवर्तन का संकेत है. मौसम के इस बदलाव से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों और आम जनजीवन पर इसके मिले-जुले असर देखने को मिल सकते हैं.