लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी के आठ, जबकि समाजवादी पार्टी के तीन प्रत्याशी मैदान में थे। राज्यसभा चुनाव में यूपी से बीजेपी के सभी आठों प्रत्याशियों ने तो वहीं, दो सीटों पर सपा प्रत्याशी विजयी हुए हैं।
इसके बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, आज हमारे सभी आठों प्रत्याशी जीते हैं। मैं सभी को बधाई देता हूं। सपा के भी दो उम्मीदवारों को जीत की शुभकामनाएं। वहीं, इस जीत के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में जश्न मनाया।
राज्यसभा चुनाव में किसे कितने वोट मिले?
सुधांशु त्रिवेदी- 38 वोट
आरपीएन सिंह- 37
तेजवीर सिंह- 38 वोट
नवीन जैन- 38 वोट
रामजी लाल- 37 वोट
साधना सिंह- 38 वोट
संगीता बलवंत – 38 वोट
अमरपाल मौर्य- 38 वोट
आलोक रंजन- 19 वोट
जया बच्चन- 41 वोट