बरेली । खेत से लकड़ी लेकर रामपुर बेचने जाते समय रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी ट्राली में रखी लकड़ी टैक्टर ड्राइवर के ऊपर गिर गई जिससे ड्राइवर की घटनास्थल पर मौत हो गई सूचना पर पहुंची मीरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद म्रतक के भाई साबिर हुसैन ने बताया थाना शाही क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी 35 बर्षीय तसब्बर हुसैन पुत्र जाकिर हुसैन मंगलवार की सुबह अपने खेत से लकड़ी लेकर ट्रैक्टर ट्राली के द्वारा रामपुर बेचने जा रहे थे रास्ते में मीरगंज के पास किसी अज्ञात वाहन ने टैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी ट्राली के ऊपर रखी लकड़िया तसब्बर के ऊपर गिर गई जिससे लकडियो के नीचे तसब्बर के दब जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

किसी राहगीर ने थाना मीरगंज पुलिस को सूचना दी पुलिस ने तसब्बर के शव को बाहर निकलवाया मौके पर पहुची पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी तसब्बर के शव को पोस्टमार्टम को भेजा । तसब्बर की पत्नी मोबिन और दो बच्चे हैं एक लड़का एक लड़की सभी का रो – रो कर बुरा हाल है।