मामूली विवाद में धारदार हथियार से हमला कर ग्रामीण को घायल किया

चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

बरेली। आंवला कोतवाली इलाके के गांव पचधेर में मामूली विवाद में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए एफ आई आर दर्ज करवाई। पीड़ित हुकुम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने खेत पर पानी भर रहा था। तभी गांव के ही प्रेमपाल पुत्र रामेश्वर सिंह ने उसके खेत पर पानी वाला पाइप हंसिया से काट दिया। जब उससे शिकायत की गई तो वह गाली गलौज करने लगा। उस समय खेत पर कम कर रहे लोगों ने बीच बचाव कर दिया। थोड़ी देर बाद प्रेमपाल पुत्र रामेश्वर सिंह सिंह व सुरजीत सिंह व विनोद पुत्र राजपाल सिंह, जितेंद्र पुत्र ऋषि पाल सिंह गांव के ही निवासी लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर आ गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। उसका पुत्र बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई और उसके सिर में हंसिया मार दिया। आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया मामले को दर्ज कर लिया गया है जांच के उपरांत दोषियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के अंतर्गत उचित कार्यवाही की जाएगी।