बाथरूम में करंट लगने से एलआईसी क्लर्क की मौत

अस्प्ताल लेकर पहुचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया

बरेली । भैया दूज वाले दिन सुबह को बाथरूम में नहाते समय नल में करंट आ जाने से एलआईसी क्लर्क करंट की चपेट में आ गया बेहोशी हालत में उसे परिवार बाले निजी अस्पताल लेकर पहुचे डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया।

थाना बारादरी क्षेत्र के डोहरा निवासी 50 बर्षीय विजयपाल पुत्र दुर्गा प्रसाद एलआईसी में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे । बुधवार को वह नहाने के लिए नल पर गए थे इस दौरान नल में करंट उतर आ गया । वह विजयपाल करंट की चपेट में आ गए । जब तक परिवार बाले पहुचे जबतक देर हो चुकी थी परिवार वाले विजयपाल को अस्प्ताल लेकर पहुचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विजयपाल की पत्नी धन देवी और दो बेटा , दो बेटी है परिवार में सभी का रो-रो कर बुरा हाल है । थाना बारादरी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा।