बरेली । थाना किला क्षेत्र के मोहल्ला बाकरगंज निवासी सरबरी पत्नी स्वर्गीय महबूब फौजी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
महिला सरबरी ने बताया मुस्ताक मेरा समधी है मुस्ताक ने कहा था मेरे पास एक प्लाट है सात लाख का मिल जाएगा तुम्हारा फायदा हो जाएगा रुपये दे दो सरबरी ने सात लाख रुपये मुस्ताक को दे दिए मुस्ताक ने प्लाट दिलाया नही और रुपये भी वापस नही किये जब रुपये मांगे तो धमकी देने लगा , 29 नबम्बर 2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था जिससे आग बबूला होकर बुधवार की रात्रि करीब 11:00 बजे के बाद प्रार्थिनी के घर में जबरन यासीन, इस्लाम, मुस्ताक, अशरफ, अरशद व अज्ञात कई लोग घुस आये उस समय प्रार्थिनी घर में अकेली थी, सरबरी ‘के पति का स्वर्गवास हो चुका है और उसके बेटे घर से बहुत दूर अलग घरो में रहते हैं। सरबरी को अकेला देखकर उक्त लोगों ने घर में रखे 20 हजार रूपये लूट लिये और प्रार्थिनी को लोहे के पैप से मारना पीटना शुरू कर दिया तथा मिटटी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग इकटठे हो गये जब पड़ोसी इकटठे होकर घर में आये तो उक्त लोग धमकी देते हुए चले गये ।
