राम भक्ति में सराबोर हुआ बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर

दीप प्रज्ज्वलित कर किया श्रीराम धुन पर संकीर्तन

बस्ती: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी के संयोजन में सोमवार को प्रभु श्री राम आगमन के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रभु राम संकीर्तन और सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हो गया। इसके साथ कार्यालय में 11सौ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रभु श्रीराम का भजन किया गया। इसके साथ ही कार्यालय में बेसिक शिक्षा परिवार की आशा त्रिपाठी के साथ सूर्य कांत मणि त्रिपाठी द्वारा विधिवत पूजन कर कार्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकों के द्वारा सुंदरकांड पाठी महीधार प्रसाद द्विवेदी के संकीर्तन टीम द्वारा सुंदर काण्ड का संगीतमयी पाठ हुआ।

इसके साथ में शिक्षा क्षेत्र बहादुरपुर के एआरपी की टीम के साथ साऊंघाट के वरिष्ठ एआरपी राकेश कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ लिपिक संतोष कुमार गुप्ता, एआरपी जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश शुक्ला, अंबिका प्रसाद पाण्डेय, मनोज कुमार उपाध्याय, संजय कुमार सिंह, अनिल पाण्डेय, रागिनी त्रिपाठी, चित्रा शुक्ला, रमेश पाण्डेय, दिव्यांश, आशीष श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, सुनील तिवारी, पवन कुमार, संजय कुमार वर्मा, महेंद्र कुमार, महीधार प्रसाद द्विवेदी, जगदीश प्रसाद, राम भवन वर्मा, अकरम हुसैन, अवधेश कुमार, राम मूर्ति, आशु, श्यामनारायण के साथ बड़ी संख्या में भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण किया।