11th Nov Header

यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 17 व 18 फरवरी को होगी आयोजित

एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का करना होगा पालन

लखनऊ: यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60244 पदों पर निकली भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी को होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा तिथि का आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा है कि लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर सही समय पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा और दी गई तिथि, समय और परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।