11 फरवरी, 2024 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पूण्यतिथि, विश्वविद्यालय में आयोजित होगें विभिन्न कार्यक्रम

गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर एवं भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 11 फरवरी, 2024 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पूण्यतिथि के अवसर पर प्रशासकिय भवन परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर प्रातः 10:30 बजे पुष्पार्चन का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

पुष्पार्चन के उपरान्त “पं. दीनदयाल उपाध्याय की वैश्विक विचारधारा” विषयक संगोष्ठी विश्वविद्यालय के संवाद भवन में पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारम्भ होगी। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता माननीय कुलपति, प्रो० पूनम टंडन जी करेगीं। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि श्री राम आशीष जी, प्रज्ञा प्रवाह तथा विशिष्ट अतिथि श्री मदन मोहन सिंह जी, संपादक, दैनिक जागरण, गोरखपुर होंगें। बीज वक्तव्य प्रो० हीरामन तिवारी, अध्यक्ष, इतिहास अध्ययन केन्द्र, जे.एन.यू. एवं निदेशक, उत्तरी केन्द्र, आई.सी.एस.एस.आर.,

आधारित स्नातक के विद्यार्थियों के निर्धारित पाठ्यक्रम

नई दिल्ली प्रदान करेगें। विषय प्रवर्तन डॉ० आमोद कुमार राय तथा स्वागत भाषण शोधपीठ के निदेशक प्रो. हिमाशु चतुर्वेदी करेगें। इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ द्वारा तैयार की गयी दृश्य-श्रव्य व्याख्यानमाला का उद्घाटन भी सम्पन्न होगा। इस व्याख्यानमाला में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों पर आधारित स्नातक के विद्यार्थियों के निर्धारित पाठ्यक्रम को अलग-अलग आचार्यों द्वारा तैयार किया गया है।

इससे न सिर्फ महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय के स्नातक के विद्यार्थियों अपितु पूरे देश के विभिन्न शौक्षिणिक संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित पाठ्क्रम को कवर करने में मदद मिलेगा। इससे लाखों लाख विद्यार्थी लाभान्वित होगें।

इसी माह इस निधारित पाठ्यक्रम से सम्बन्धित अध्ययन सामग्री भी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जायेगा। कल दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ एवं विश्वविद्यालय के ऑफिसीयल फेसबुक एवं यू-ट्यूब चैनल पर भी लाइव प्रसारित किया जाएगा।