लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए दो कंपनियों में प्लेसमेंट का मौका, ऐसे करें अप्‍लाई

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के प्लेसमेंट सेल द्वारा विवि कैंपस के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 26 से 29 फरवरी 2024 के बीच में किया जाएगा। ये प्‍लेसमेंट ड्राइव बेवन सॉल्यूशंस एवं विप्रो कंपनी के लिए होगी।

प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि बेवन सॉल्यूशंस कंपनी में टैलेंट स्काउट (यू.एस स्टॉफिंग एंड रिक्रूटमेंट) पद पर 3.0 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज के लिए बी.टेक (कंप्यूटर साइंस,  इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन), बीएससी (कंप्यूटर साइंस), बीसीए, एमएससी (कंप्यूटर साइंस) और एमसीए के छात्र-छात्राएं दिये गये लिंक https://forms.gle/9QCpM3gSKfBvzh1t6 पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 26 और 27 फरवरी 2024 को अभियांत्रिकी संकाय में किया जाएगा।

22 फरवरी है आवेदन की अंतिम तारीख

साथ ही विप्रो एचआर सर्विसेज प्रा. लि. कंपनी में द्वितीय चरण के रिक्रूटमेंट ड्राइव में कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव पद पर 3.08 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज के लिए बीबीए, बीसीए, बी.कॉम, बीए, बीएचएम, बीजेएमसी और बी.एससी.(गणित ऑनर्स, सांख्यिकी ऑनर्स, अर्थशास्त्र ऑनर्स, बी.एससी.-कंप्यूटर साइंस को छोड़कर) के छात्र-छात्राएं दिये गये लिंक https://forms.gle/eBE54bXB6gWjmCwj9 पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 28 और 29 फरवरी 2024 को किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 फरवरी है।