Bharat Jodo Nyay Yatra in Lucknow: लखनऊ के घंटाघर पर राहुल गांधी करेंगे जनसभा

Bharat Jodo Nyay Yatra in Lucknow: काँग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज लखनऊ पहुंच रही है। काँग्रेस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी की यात्रा लखनऊ में निगोहा टोल रायबरेली रोड़ से प्रारंभ होकर मदाखेड़ा मंदिर, मोहनलालगंज, कल्ली बाजार, कालिंदी पार्क मोड़ उतरठिया, तेली बाग (शनि मंदिर) होते हुए केकेसी चारबाग (नियर रेलवे स्टेडियम चारबाग) पहुंचेंगी। यहां से नाका चौराहा, रकाबगंज चौराहा, राजाबाजार, मेडिकल कॉलेज चौराहा, चरक चौराहा होते हुए घन्टाघर पहुंचेगी जहां पर राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे।

यात्रा ठाकुरगंज, बालागंज, दुबग्गा तिराहा व बुद्धेश्वर ओवरब्रिज होते हुए पारा, अवध हास्पिटल चौराहा, पिकडली होटल तिराहा, चिल्लावा, सैनिक स्कूल, दरोगा खेडा होते हुए बंथरा (नियर थाना बंथरा) में रात्रि विश्राम करेगी। 21 फरवरी को प्रातः 8:30 बजे यात्रा पुनः प्रारंभ होकर जनपद उन्नाव के लिए प्रस्थान करेगी।