UP Politics: 2024 लोकसभा चुनाव को अकेले लड़ने का फैसला कर चुकीं बीएसपी सुप्रीमो मायावती को बड़ा झटका लग सकता है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है की बीएसपी सांसदों पर अन्य दलों की नजरे हैं। लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही बहुजन समाज पार्टी के सांसदों के पाला बदलने सुगबुगाहट तेज़ होने लगी है।
गाजीपुर से अफजाल अंसारी के समाजवादी पार्टी का दामन थामने के बाद बीएसपी के अन्य सांसदों की बेचैनी भी बढ़ रही। सूत्रों की मानें तो टिकट की गारंटी पर ही बीएसपी का साथ छोड़ने की रणनीति बीएसपी सांसद काम कर रहे हैं। इस लिस्ट में पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक के सांसद शामिल हैं।
राजनीतिक गलियारों में हलचल है की बीएसपी के तीन सांसदों का अन्य दलों में जाना तय माना है। अन्य सांसदों को लुभाने के लिए भी राजनीतिक दलों में होड़ मची है। दरअसल, तीन बीएसपी सांसदों की बीते दिनों भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात हुई थी।