नई दिल्ली: इस साल मार्च में बैंक में होने वाली छुट्टियों की जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने जारी कर दी है। इसके अनुसार, मार्च में 14 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। पहली छुट्टी तो 1 मार्च को ही है।
एक मार्च को मिजोरम में चपचार कुट त्योहार है। इसी तरह होली के साथ-साथ 12 मार्च को रमजान की शुरुआत के दिन कई जगहों पर छुट्टी है। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि छुट्टियां स्थानीय त्योहारों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की जाती हैं।
दूसरे-चौथे शनिवार को बंद रहते हैं बैंक
आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार, रविवार के साथ-साथ बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहते हैं। रिजर्व बैंक ने 1, 8, 22, 25, 26, 27 और 29 मार्च को छुट्टियों का ऐलान किया है। इसके अलावा मार्च में 3,10,17, 24 और 31 मार्च को 5 रविवार और 9, 23 मार्च को दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों का अवकाश रहेगा।
मार्च 2024 में बैंकों की छुट्टियां
- 1 मार्च, शुक्रवार- चापचर कुट मिजोरम
- 3 मार्च, रविवार- पूरे देश में साप्ताहिक बैंक अवकाश
- 8 मार्च, शुक्रवार- महाशिवरात्रि
- 9 मार्च, शनिवार- पूरे देश में महीने का दूसरा शनिवार
- 10 मार्च, रविवार- पूरे देश में साप्ताहिक बैंक अवकाश
- 17 मार्च, रविवार- पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश
- 22 मार्च, शुक्रवार- बिहार दिवस (बिहार)
- 23 मार्च, शनिवार- पूरे देश में महीने का चौथा शनिवार
- 24 मार्च, रविवार- पूरे देश में साप्ताहिक बैंक अवकाश
- 25 मार्च, सोमवार- होली, धुलेटी/डोल जात्रा/धुलंडी कई राज्य में
- 26 मार्च, मंगलवार- होली (दूसरा दिन), ओडिशा, मणिपुर और बिहार
- 27 मार्च, बुधवार- होली, बिहार
- 29 मार्च, शुक्रवार- गुड फ्राइडे, कई राज्य में
- 31 मार्च, रविवार- पूरे देश में साप्ताहिक बैंक अवकाश
ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी
इस साल मार्च में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे, लेकिन इस दौरान ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। अगर आपको छुट्टी के दिन बैंक से जुड़े काम हों तो आप घर बैठे ऑनलाइन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। बैंकों में छुट्टियां रहने बावजूद ऑनलाइन और ATM की सभी सेवाएं जारी रहती हैं। इसके अलावा आप क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं।