Up Politics: उत्तर प्रदेश में यादव vs यादव की जबर्दस्त लड़ाई देखने को मिल रही है। दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सियासी जमीन पर मोहन यादव बीजेपी का कमल उगाने की कोशिशों में जुट गए हैं।

लखनऊ में तीन मार्च को यादव महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है और इसमें शिरकत मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव करेंगे। यूपी के यादव बाहुल लोकसभा सीट पर बीजेपी ने यादवों का समर्थन हासिल करने की नई रणनीति बना ली है। 3 मार्च को होने वाले कार्यक्रम के जगह जगह पोस्टर लगाए गए हैं। यूपी में यादव महाकुंभ करके अखिलेश को पटकनी देने की तैयारी की जा रही है।