एंटरटेनमेंट डेस्क: सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की मच अवेटेड फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ का धमाकेदार टीजर रिलीज हो चुका है। इसमें दिलजीत, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिशियन अमर सिंह चमकीला के किरादर में नजर आ रहे हैं।
अमर सिंह चमकीला, पंजाबी इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नाम थे। एक दौर था, जब इंडस्ट्री पर उनके नाम का डंका बजता था। इस फिल्म में पंजाब के इस सुपरस्टार की दर्दनाक कहानी दिखाई जाएगी। बता दें कि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
टीजर में पंजाब के सुपरस्टार की चमक
बता दें कि अमर सिंह चमकीला पंजाब के लोगों के दिलों पर राज करते थे। उनका म्यूजिक पंजाब के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय था। उनके स्टारडम से पंजाब के बड़े-बड़े कलाकार घबरा जाया करते थे। उन्होंने ‘पहले ललकारे नाल’, भक्ति गीत ‘बाबा तेरा ननकाना’ जैसे कई मशहूर गाने बनाए हैं। इन गानों को फैंस आज भी बड़े चाव से सुना करते हैं।
अमर सिंह चमकीला पर गाड़ी में हुआ था हमला
वहीं, सब कुछ सही चल रहा था कि एक दिन ऐसा आया जब सब तहस-नहस हो गया। कुछ लोगों ने गोलियों से मारकर उनकी हत्या कर दी। ये किस्सा है सन् 1988 का है, जब अमर सिंह चमकीला अपनी बीवी अमरजोत के साथ स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जा रहे थे। वहीं, बाइक पर सवार कुछ लोग आए और उनपर ताबड़तोड़ गोलियों की बौझार कर दी। इस हादसे में उनकी पत्नी की भी जान चली गई। सालों गुजर गए, लेकिन आज तक हमलावारों का पता नहीं चल पाया।