UP Politics: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच सीएम योगी ने राजभवन पहुँचकर राज्यपाल से भेंट की। सूत्रों का कहना है -शपथ ग्रहण समारोह किसी भी वक्त हो सकता है।
दिल्ली में BJP कोर कमेटी बैठक के बाद यूपी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज है। बैठक में सहयोगी दलों में सीट शेयरिंग के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के आसार हैं। ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान और NDA में शामिल हुई RLD से मंत्री बनाने की चर्चा है।

