बरेली: आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को समन भेजकर तलब किया गया है। उनको साल 2010 में बारावफात जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण देकर दंगा भड़काने के आरोप में विशेष जज त्वरित न्यायालय कोर्ट रवि कुमार दिवाकर ने तलब किया है।
दरअसल, अदालत ने मौलाना तौकीर रज़ा खान को दंगे का मास्टरमाइंड मानते हुए यह समन जारी किया है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट से तौकीर रज़ा खान का नाम ही निकाल दिया था, इसलिए मौलाना इस केस से बरी हो गए थे।
11 मार्च को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश
हालांकि, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर अदालत ने मौलाना तौकीर रज़ा के खिलाफ तल्ख टिप्पणी करते हुए इस मामले का खुद ही संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है। कोर्ट ने मौलाना तौकीर रज़ा खान को 11 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है। वहीं, अदालत के इस आदेश की कॉपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजने का भी आदेश दिया है।