Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तिथियों का जल्द ही ऐलान होने वाला है। हालांकि इससे पहले राजनीतिक दलों ने अपने-अपने दुरंधरों को चुनावी मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में एक और लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। बीएसपी ने कन्नौज लोकसभा सीट से अकील अहमद पट्टा को प्रत्याशी बनाया है। अकील अहमद पट्टा कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद के निवासी है।
कन्नौज के बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी की मुखिया मायावती के निर्देश पर घोषणा की गई है। अब तक बसपा की तरफ से चार प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। सभी प्रत्याशी मुस्लिम हैं।
बीएसपी ने मुरादाबाद, अमरोहा और पीलीभीत से अपने प्रत्याशियोंकी घोषणा की थी। मुरादाबाद सीट से इरफ़ान सैफई, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन और पीलीभीत से पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां फूल बाबू को टिकट दिया है।
