OP Rajbhar News: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है. इस मुलाकात में अरविन्द राजभर भी मौजूद थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव सहित कई एनी मुद्दों पर चर्चा की है।
इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर भेंट कर आशिर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी से लोकसभा चुनाव की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की एवं पंचायती राज विभाग /अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यों की चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। बता दें की सुभासपा एनडीए गठबंधन में शामिल है और एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी।
उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @myogiadityanath जी से उनके लखनऊ स्थित आवास पर भेंट कर आशिर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री जी से लोकसभा चुनाव की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की एवं पंचायती राज विभाग /अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यों की चर्चा कर… pic.twitter.com/I89wQiHgmS
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) March 18, 2024
