I.N.D.I.A. Alliance: सपा-कांग्रेस मिलकर बनाएंगी ‘कोआर्डिनेशन कमेटी’, चुनावी रण के लिए दोनों तैयार

I.N.D.I.A. Alliance: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस, इंडिया अलायंस के तहत चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं. सीट शेयरिंग के हिसाब से सपा 63 सीटों पर तो वहीँ कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. दोनों ही दलों के बीच गठबंधन की रणनीति लगभग तय हो चुकी है. समाजवादी पार्टी के दो वरिष्ठ नेता कांग्रेस के वॉर रूम में बैठेंगे और कांग्रेस के दो सीनियर लीडर सपा के वार रूम में बैठेंगे.

दोनों दलों के पांच-पांच सीनियर नेताओं की एक कोआर्डिनेशन कमेटी बनेगी. यह समन्वय समिति प्रदेश स्तर की होगी. प्रत्येक लोकसभा में एक समाजवादी पार्टी और एक कांग्रेस नेता कोऑर्डिनेटर होंगे. सपा और कांग्रेस के मीडिया के लिए एक टीम बनेगी और दोनों पार्टी के प्रवक्ता एक ही लाइन पर बयान जारी करेंगे. यूपी के 80 लोकसभा में हर जिले में सपा और कांग्रेस एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. जिला स्तर पर भी सपा और कांग्रेस के एक-एक नेता कोआर्डिनेशन समिति में शामिल होंगे. इंडिया गठबंधन समन्वय समिति के नाम से कोऑर्डिनेशन कमेटी बनेगी.