SP-Congress Alliance: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो चुका है और दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग पर बातचीत भी हो चुकी है. सीट शेयरिंग के हिसाब से यूपी में 63 सीटों पर समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी तो वहीँ बची 17 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार मैदान में होंगे. यूपी में जिन 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी उनमें अमेठी और रायबरेली लोकसभा शामिल है. हालाँकि, कांग्रेस की तरफ से अभी तक इन दोनों ही सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया गया है.
वहीँ, सूत्रों की मानें तो रायबरेली व अमेठी सीट पर प्रत्याशी उतारने के लिए समाजवादी पार्टी कांग्रेस पर दबाव बना रही है. दरअसल, गठबंधन में कांग्रेस को सपा द्वारा 17 सीट दिए जाने के बाद रायबरेली अमेठी समेत अन्य जगहों पर कांग्रेस में अभी तक प्रत्याशी नहीं उतारे हैं. समाजवादी पार्टी चाहती है कि कांग्रेस जल्द से जल्द अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करे. समाजवादी पार्टी का कहना अमेठी और रायबरेली से प्रियंका गांधी व राहुल गांधी ही चुनाव लड़े. बता दें की कांग्रेस को रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फ़तेहपुर सीकरी,बाँसगाँव,सहारनपुर,प्रयागराज, महाराजगंज,वाराणसी, अमरोहा, झाँसी, बुलंदशहर,ग़ाज़ियाबाद, मथुरा, बाराबंकी और देवरिया लोकसभा सीटें दी गई हैं.