UP Ad 1 23rd Sep

Arvind Kejriwal को ED ने किया गिरफ्तार, आबकारी नीति मामले में हुई गिरफ्तारी

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने केजरीवाल से करीब दो घंटे तक पूछताछ की और इसके बाद टीम उन्हें लेकर ईडी दफ्तर पहुंची. ‘आप’ ने साफ कर दिया है कि गिरफ्तारी के बाद भी केजरीवाल पद से इस्तीफा नहीं देंगे. दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद ईडी की टीम गुरुवार की शाम को करीब सात बजे केजरीवाल के आवास पर पहुंची. इस दौरान सुरक्षा के कडे़ इंतजाम देखे गए. गिरफ्तारी के समय केजरीवाल के आवास के बाहर भारी संख्या में भीड़ देखी गई. आप के कार्यकर्ता केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाए.

Middle Ad 23rd Sep UP

चौथी बड़ी गिरफ्तारी

दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी की ये चौथी बड़ी गिरफ्तारी है. अरविंद केजरीवाल से पहले ईडी दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है. हाल ही में ईडी की टीम ने इसी से जुड़े केस में बीआरएस की नेता के कविता को गिरफ्तार किया था.

इस्तीफा नहीं देंगे केजरीवाल’

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने साफ कर दिया है कि वो (केजरीवाल) सीएम बने रहेंगे. वो इस्तीफा नहीं देंगे. मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सीएम थे, हैं और रहेंगे. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक विचार हैं, उन्हें खत्म नहीं किया जा सकता है. आतिशी ने कहा, ”यह AAP और अरविंद केजरीवाल को रोकने की साजिश है. दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल से प्यार करती है और वे इसका जवाब बीजेपी को देंगे.”