लखनऊ: हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा सकुर्लर-16 जारी किया गया है, जिसमें हज 2024 के लिए चयनित हज यात्रियों की दूसरी किस्त जमा करने की तारीख बढ़ा दी गई है। जो हज यात्री अपनी 1,70,000 रुपये की दूसरी किस्त जमा नहीं कर सके हैं, उनके लिए अब अंतिम तारीख 18 मार्च से बढ़ाकर 28 मार्च कर दी गई है।
अब चयनित हज यात्रियों को धनराशि ऑनलाइन वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग यूपीआई के जरिए जमा करने की सुविधा दी गई है। धनराशि हज कमेटी ऑफ इंडिया के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते में भी जमा कर सकते हैं, जिसमें हर कवर को जारी बैंक रेफरेंस नम्बर अंकित करना होगा।
निरस्त कर दिया जाएगा हज रजिस्ट्रेशन
यह जानकारी शुक्रवार (22 मार्च) को उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव/ कार्यपालक अधिकारी एसपी तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि अंतिम तारीख तक धनराशि जमा न करने की स्थिति में हज 2024 के चयनित ऐसे हज यात्रियों का चयन निरस्त कर दिया जाएगा।