UP Ad 1 23rd Sep

महाराष्‍ट्र में पीएम मोदी बोले- नीयत सही है तो नतीजे दिखाई देते हैं, कांग्रेस ने तो देश में…

मुंबई: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के चंद्रपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया और विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि अगर आपकी नीयत सही है तो नतीजे दिखाई देते हैं। वहीं एक समय ऐसा था जब देश के करोड़ों लोगों को पास अपना घर नहीं था, हमने दलित वर्ग के हालत को बदलने के लिए कड़ी मेहनत की। साथ ही देश में विकास के काम तेजी से पूरे हो रहे हैं, यह सब आपकी एक वोट की ताकत की बदौलत हो रहा है।

Middle Ad 23rd Sep UP

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टी खुद की समस्याओं की जननी है, जहां देश का विभाजन हुआ मजहब के नाम पर, यह विभाजन किसने करवाया, कश्मीर में समस्या किसने पैदा की? हमारे साथ और दुनिया के कई देश आजाद हुए, लेकिन वो कहां से कहां चले गए पर हमारा भारत पिछड़ता है। वहीं दशकों तक देश आतंकवाद का शिकार रहा, आए दिन कहीं भी बम ब्लास्ट हो जाते थे।

कांग्रेस ने देश में खोया अपना जनसमर्थन

पीएम मोदी ने आगे कहा कि देश में नक्सलवाद जैसी समस्या इतनी विकराल हो गई थी, आजादी के सात दशक बाद तक राम मंदिर का 500 साल पुराना विवाद बना हुआ था। अयोध्या में राम मंदिर विवाद पर अड़ंगा कौन लगाता था? कौन सी पार्टी के वकील के सुप्रीम कोर्ट में कहते थे अदालत इस पर फैसला न सुनाए? कांग्रेस पार्टी देश में अपना जनसमर्थन खो चुकी है, वहीं उसकी घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की भाषा लिखी गई है।