UP Ad 1 23rd Sep

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी की आठ सीटों पर में 52.74% वोटिंग

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में यूपी की 8 सीटों पर मतदान हुआ. जिसमें यूपी की मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, अमरोहा, बुलंदशहर और मेरठ सीट पर वोटिंग चल रही है. यूपी में शाम पांच बजे तक 52.74% मतदान हो गया है, जिसमें सबसे अधिक अमरोहा में 61.89 प्रतिशत मतदान रहा.

Middle Ad 23rd Sep UP
  • अमरोहा- 61.89 प्रतिशत
  • मेरठ- 55.49 प्रतिशत
  • बागपत- 52.74 प्रतिशत
  • गाजियाबाद- 48.21 प्रतिशत
  • गौतमबुद्ध नगर- 51.66 प्रतिशत
  • बुलंदशहर- 54.34 प्रतिशत
  • अलीगढ़- 54.36 प्रतिशत
  • मथुरा- 46.96 प्रतिशत

सभी जगहों पर शांतिपूर्ण चल रहा है मतदान- DGP प्रशांत कुमार

उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने कहा, “उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में 8 निर्वाचन, क्षेत्रों में आज मतदान प्रारंभ हुआ. सभी जगहों पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है. कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. हमारे फील्ड के अधिकारी लगातार भ्रमणशील हैं. हमने चुनाव आयोग के मानकों के अनुसार व्यवस्था की है. 239 अर्धसैनिक बलों की कंपनियां लगाई गई हैं, 8,900 निरीक्षक और उप निरीक्षक की नियुक्ती की गई है.”