Lok Sabha Election: ओमप्रकाश राजभर बोले- कमल नहीं छड़ी के निशान से लड़ रहे हैं चुनाव

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का बयान चर्चा का विषय बनता जा रहा है। हर दिन एक नए बयान के साथ राजभर सुर्खियों में हैं। इसी क्रम में ओमप्रकाश राजभर का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कमल निशान से नहीं छड़ी निशान से चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं।

यह है पूरा मामला

1 मिनिट 17 सकेंड के वीडियो में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आप लोगों ने ही विधानसभा चुनाव में छड़ी पर वोट देकर प्रत्याशी को जिताया था। अब बारी लोकसभा की है तो आप लोगों को फिर से वही चीज दोहराना है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में सदर विधानसभा से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी चुनाव मैदान में थे, जो जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। वहीं इस बयान को लेकर जब पत्रकारों ने इस पर सवाल किया तो उन्होंने अपने पुराने अंदाज में मुस्कुराते हुए कहा कि हमने वही कहा जो सत्य है। ऐसे में उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की लोगों में प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।