लोकसभा चुनाव 2024: लखनऊ से बसपा प्रत्याशी सरवर मलिक ने भरा नामांकन

लखनऊ: लखनऊ लोकसभा सीट पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजनाथ सिंह के नामांकन के बाद मंगलवार (30 अप्रैल) को बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सरवर मलिक ने नामांकन दाखिल कर दिया है। बसपा की ओर से कोई जुलूस नहीं निकाला गया। सरवर मलिक अपने सहयोगियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन किया।

बसपा की ओर से समर्थकों को स्वास्थ्य भवन चौराहे के पास एकत्र होने के लिए कहा गया, जहां से कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के पास पहुंचे। बसपा प्रत्याशी ने कहा कि सोमवार को भाजपा उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया था। इससे शहर में भीड़ लग गई थी लोगों को काफी मुश्किल हुई थी, इसलिए हम लोग अपना नामांकन सादगी के साथ कर रहे हैं।

लोकसभावार दाखिल किए गए नामांकन पत्र

लोक सभा 35 लखनऊ

बहुजन समाज पार्टी से मोहम्मद सरवर मलिक

गांधीयन पीपुल्स पार्टी से गोपाल प्रसाद जायसवाल

मैं किसान विश्व पार्टी से बृजेश कुमार यादव

लोक सभा 34 मोहनलालगंज

बहुजन समाज पार्टी से राजेश कुमार

सुरक्षा समाज पार्टी से शत्रोहन लाल रावत।