यूपी बोर्ड ने जारी की हाईस्‍कूल-इंटर की डिजिटल मार्कशीट, डाउनलोड करने का तरीका जानें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्‍कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट जारी कर दी हैं। ये मार्कशीट डिजिलॉकर पर जारी की गई हैं, जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

छात्रों को डिजिलॉकर के जरिए यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और यूपी बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने का वर्ष दर्ज करना होगा।

कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट

छात्र डिजिलॉकर के जरिए यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करना होगा-

  • डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपना डिजिलॉकर खाता बनाएं।
  • डिजीलॉकर अकाउंट में लॉग इन करें।
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट के लिए एचएससी मार्कशीट और 10वीं कक्षा की मार्कशीट के लिए एसएससी मार्कशीट पर क्लिक करें।
  • यूपी स्टेट बोर्ड ऑफ हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का चयन करें।
  • रोल नंबर दर्ज करें और ड्रॉप-डाउन मेनू से यूपी बोर्ड उत्तीर्ण करने का वर्ष चुनें।
  • मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।