UP Ad 1 23rd Sep

93 लोकसभा सीटों पर 3 बजे तक 53.60% वोटिंग, यूपी में 46.78% मतदान

नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में मंगलवार (7 मई) को 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। यह शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग के अनुसार, इन राज्‍यों में दोपहर तीन बजे तक 53.60 फीसदी वोटिंग हुई है।

Middle Ad 23rd Sep UP

दोपहर तीन बजे तक किन राज्‍यों में कितने प्रतिशत वोटिंग

पश्चिम बंगाल- 63.11%

महाराष्ट्र- 42.63%

असम- 63.08%

बिहार- 46.69%

छत्तीसगढ़- 58.19%

दादर और नगर हवेली दमन दीव- 52.43%

गोवा- 61.39%

गुजरात- 47.03%

कर्नाटक- 54.20%

मध्य प्रदेश- 54.09%

उत्तर प्रदेश- 46.78%

यूपी में 3 बजे तक संभल में सबसे ज्यादा मतदान

संभल- 52.94%

हाथरस- 44.63%

आगरा- 43.67%

फतेहपुर सिकरी- 46.18%

फिरोजाबाद- 47.80%

मैनपुरी- 46.80%

एटा- 48.93%

बदायूं- 45.44%

आंवला- 46.75%

बरेली- 45.96%

वोटिंग के दौरान हुईं कुछ घटनाएं

बिहार में वोटिंग के दौरान पीठासीन अधिकारी और होमगार्ड जवान की मौत हो गई है। छत्तीसगढ़ के जशपुर में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग वोटर की मौत हो गई। वहीं, पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के भाजपा कैंडिडेट और TMC समर्थक के बीच झड़प हुई है। पश्चिम बंगाल के ही मालदा में महिलाओं ने अपने क्षेत्र में विकास के मुद्दों को लेकर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया। महिलाओं ने मतदान केंद्र के बाहर विरोध-प्रदर्शन भी किया। इसके अलावा यूपी के संभल में पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया। इसमें कुछ लोग घायल हो गए।