यूपी: आरओ/एआरओ पेपर लीक केस में पूरे गिरोह पर शिकंजा कसने की तैयारी, ED ने शुरू की जांच

लखनऊ: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने अब यूपी में आरओ/एआरओ पेपर लीक मामले पर भी फोकस कर लिया है। यूपी सिपाही और आरओ/एआरओ दोनों परीक्षाओं का पेपर आउट कराने में प्रयागराज निवासी राजीव नयन मिश्रा शामिल था, जिसके गिरोह के बाकी सदस्यों ने आरओ/एआरओ परीक्षा का पेपर लीक कराया था। सूत्रों के मुताबिक, ईडी जल्द ही आरओ/एआरओ परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले की जांच भी शुरू करने वाली है।

प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक करने वाले गिरोहों के खिलाफ ईडी, लखनऊ ने पहली बार जांच करने का फैसला लिया है। सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाले गिरोह के संबंध कई प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों तक से होने की पुष्टि हो चुकी है। इस गिरोह ने कई बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर आउट कराए हैं, जिसमें नीट, एम्स, नर्सिंग परीक्षा आदि शामिल हैं। अब ईडी पूरे गिरोह पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। जल्द ही ईडी के अधिकारी आरओ/एआरओ पेपर लीक मामले की जानकारी यूपी एसटीएफ से लेकर केस दर्ज कर सकते हैं।