नई दिल्ली: अगर आपको भी बैंक में कोई जरूरी काम है तो उसे बुधवार (22 मई) को ही निपटा लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि गुरुवार ( 23 मई) को बुद्ध पूर्णिया होने के चलते बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपका कोई बैंक से जुड़ा हुआ काम है तो उसे आज ही निपटा लें।
आठ जगहों पर बंद रहेंगे बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कलेंडर के अनुसार, नई दिल्ली, रायपुर, मुंबई, रांची, शिमला, ईटानगर, देहरादून, भोपाल, बेलापुर, आइजोल, अगरतला, कानपुर, लखनऊ, जम्मू कश्मीर, देहरादून, कोलकाता, श्रीनगर और नागपुर में 23 मई को बैंक बंद रहेंगे।

