लोकबंधु अस्‍पताल में योग शिविर का आयोजन, महत्‍व पर प्रकाश डालते हुए की गई अपनाने की अपील

लखनऊ: राजधानी स्थित लोकबंधु हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन शिवराज हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के अध्यक्ष शिवम तिवारी, कोषाध्यक्ष राजन तिवारी और फाउंडेशन के स्वयंसेवक सारिका गुप्ता, गौरव राय, और कविराज तरुण सिंह ने किया। इस आयोजन में सेयोगी आत्मसंयम योग केंद्र के योगाचार्य सुधा स्वर्णकार ने भी सहयोग किया।

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुरेश चंद तिवारी और राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने भाग लिया। दिव्य योग क्लासेस के मार्गदर्शन में यह योग शिविर सुबह 6:30 बजे प्रारंभ हुआ और करीब एक घंटे तक चला। इस शिविर में हॉस्पिटल के डॉक्टर समेत पचास लोगों ने भाग लिया।

सभी से योग अपनाने की अपील

इस दौरान सुरेश चंद तिवारी और स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अजय शंकर त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजीव कुमार दीक्षित, और निर्देशक डॉ. सुरेश चंद्र कौशल ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए शिवराज हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और सभी से योग को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।