लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने नई दिल्ली में केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान अल्पसंख्यक समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।
राज्य मंत्री दानिश अंसारी और केंद्रीय मंत्री की मुलाकात में खासतौर से मदरसा शिक्षा व्यवस्था एवं वक्फ संपत्तियों को व्यवस्थित करने के संबंधित विषय में चर्चा हुई। मदरसा आधुनिकरण एवं शिक्षकों के संबंध में चर्चा हुई। मदरसा शिक्षा को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के विषय में चर्चा हुई। इसके अलावा अल्पसंख्यक नौजवानों को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।