योगी सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों का किया ट्रांसफर, जानें किसे मिली क्‍या जिम्‍मेदारी? 

लखनऊ: योगी सरकार ने शनिवार (20 जुलाई) को आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। प्रदेश में तीन आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। आईपीएस अमित वर्मा को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है।

आज लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर रहे उपेंद्र अग्रवाल को आईजी ईओडब्ल्यू भेजा गया है। आईपीएस उपेंद्र अग्रवाल जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर रहते हुए बीते दिनों मेडिकल लीव पर चले गए थे। अब उन्हें पद से हटाकर ईओडब्ल्यू भेज दिया गया है, उनकी जगह आईपीएस अमित वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस अमित वर्मा लखनऊ के नए जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर बनाए गए हैं।

एसपी टीएनएस बने संतोष मिश्रा

इसके साथ ही आईपीएस संतोष मिश्रा का भी तबादला कर दिया गया है। संतोष मिश्रा को एसपी टीएनएस बनाया गया है। मौजूदा समय में डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध थे। इससे पहले संतोष मिश्रा गोंडा एसपी की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

बता दें, इससे पहले तीन आईपीएस का तबादला हुआ था। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को हटाकर, उन्हें वेंटिंग में डाल दिया गया था। गाजियाबाद में पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात कुमार ज्ञानन्जय सिंह को हापुड़ एसपी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। साथ ही लखनऊ में भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात राजेश कुमार द्वितीय को गाजियाबाद में पुलिस आयुक्त बनाया गया है।