लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बजट देश की 140 करोड़ जनता की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं का दर्पण है। यह बजट भारत को तीसरी आर्थिक अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को साकार करने वाला दस्तावेज है।
बजट में सभी के लिए कुछ न कुछ
जयवीर सिंह ने कहा कि इस बजट में सभी के लिए कुछ न कुछ है। इसके साथ ही भारत को आत्मनिर्भर बनाने का एक रोड मैप भी है। उन्होंने कहा कि इस बजट में गांव, गरीब, किसान, युवा, महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। उप्र को जनसंख्या के अनुरूप अधिक आवंटन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह बजट सर्वसमावेशी एवं सर्वस्पर्शी है। यह बजट विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पर्यटन मंत्री ने संतुलित एवं विकासपरक बजट प्रस्तुत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है।