लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शनिवार कोदो आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। 2018 बैच के आईएएस विनोद कुमार को नगर आयुक्त अलीगढ़ बनाया गया है। वह अभी तक विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग के पद पर तैनात थे। इसी तरह आईएएस अमित आसेरी को विशेष सचिव लोकनिर्माण विभाग नियुक्त किया गया है। वह अभी तक नगर आयुक्त अलीगढ़ के पद पर तैनात थे। वह 2016 बैच के अफसर हैं।
नौ डिप्टी एसपी के हुए तबादले
इसके पहले डीजीपी मुख्यालय ने नौ डिप्टी एसपी का तबादला कर दिया। रेलवे, वाराणसी में तैनात श्यामजीत प्रमिला सिंह को प्रयागराज कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। जबकि बस्ती में तैनात कुंवर प्रभात सिंह को वाराणसी रेलवे भेजा गया है। संतोष कुमार सिंह को मैनपुरी से बस्ती भेजा गया है। आगरा एलआईयू में तैनात सत्यप्रकाश शर्मा को मैनपुरी भेजा गया है। प्रदीप कुमार को पीएसी, बरेली से बस्ती भेजा गया है।
इसी तरह अनिल कुमार तृतीय को अलीगढ पीएसी से गाजीपुर भेजा गया है। संजीव कुमार को शामली से बदायूं और श्रीयश त्रिपाठी को हमीरपुर से अयोध्या भेजा गया है। एलआईयू, अलीगढ़ में तैनात प्रभात कुमार तिवारी को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मुख्यालय भेजा गया है।