गोंडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे हैं। पुलिस लाइन में लैंड करने के बाद वह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोंडा के सर्किट हाउस पहुंचे। वहां पर बैठक की। इसके बाद सीएम योगी गोंडा कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर सीएम मंडलीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। वहीं सीएम योगी से मिलने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को वापस किए जाने से नाराज होकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।
सर्किट हाउस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोंडा सदर विधानसभा से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह, मनकापुर से भाजपा विधायक रमापति शास्त्री, गौरा से भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा, करनैलगंज से भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह, तरबगंज से भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय, मेंहनौंन से भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी से मुलाकात की।
सीएम योगी ने कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक
इसके बाद सीएम योगी ने गोंडा कलेक्ट्रेट पहुंचे। गोंडा कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम योगी मंडलीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्य और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं। समीक्षा बैठक में कमिश्नर देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील, डीआईजी देवी पाटन रेंज अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एडीजी गोरखपुर रेंज, गोंडा, डीएम, एसपी सीडीओ मौजूद रहे।
ये सांसद और विधायक भी रहे शामिल
करण भूषण सिंह सांसद कैसरगंज, डॉ. अक्षयबैर लाल गौड़ पूर्व सांसद बहराइच, प्रतीक भूषण सिंह सदर विधायक गोंडा, विनय द्विवेदी विधायक मेहनौंन, बावन सिंह विधायक कटरा बाजर, प्रेम नारायण पांडेय विधायक तरबगंज, अजय कुमार सिंह विधायक तरबगंज, रमापति शास्त्री विधायक मनकापुर, प्रभात वर्मा विधायक गौरा, राम प्रताप वर्मा विधायक उतरौला, पलटू राम विधायक बलरामपुर, कैलाश नाथ शुक्ला विधायक तुलसीपुर, अनुपमा जायसवाल विधायक बहराइच, प्रज्ञा त्रिपाठी एमएलसी बहराइच, अवधेश सिंह एमएलसी गोंडा, राम फेरन पांडेय विधायक श्रावस्ती, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा श्रावस्ती, सुरेश्वर सिंह महसी विधायक बहराइच, गोंडा जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी उपस्थित रहे।