बुलंदशहर में बस और टाटा मैक्स की टक्कर, हादसे में आठ लोगों की हुई मौत

बुलंदशहर: जिले में बस और टाटा मैक्स की टक्कर हो गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसे के वक्‍त पिकअप में 25, जबकि बस में 60 लोग सवार थे।

बस रॉग साइड में ओवरटेक रही थी, तभी सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार छह और बस सवार दो लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में एक बच्चा और तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

रक्षा बंधन पर घर जा रहे थे पिकअप सवार

पिकअप सवार अलीगढ़ के रायपुर खास अहिर नगला गांव के रहने वाले थे। गाजियाबाद की एक बिस्कुट फैक्ट्री में नौकरी करते थे। रक्षा बंधन मनाने सभी घर जा रहे थे। सलेमपुर के पास पहुंचे थे, तभी सामने से बस ने टक्कर मार दी। हादसे में टक्कर की इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।