1st Nov Ad

राजकीय आईटीआई लखनऊ के रोजगार मेले में 130 युवाओं को मिला जॉब आफर

लखनऊ: राजकीय आईटीआई, अलीगंज, लखनऊ में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें आईटीआई उत्तीर्ण विभिन्न व्यवसायों के प्रशिक्षार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने रोजगार मेले को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के मंशा के अनुरूप इस संस्थान में रोजगार मेलो के माध्यम से युवाओ को रोजगार दिलाने का कार्य किया जा रहा है। हरीश मिश्रा, उप प्रधानाचार्य ने रोजगार मेले का निरीक्षण किया तथा कंपनियों को अधिक से अधिक प्रशिक्षार्थियों को सेवायोजित करने के लिए अनुरेाध किया।

एम ए खाँ ट्रेनिंग काउंसिलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट आफिसर ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली 10 कंपनियों द्वारा 130 अभ्यर्थियों को जॉब आफर दिया गया। कैम्पस ड्राइव को सफल बनाने के लिए  निर्भय कुमार सिंह, कार्यदेशक,  मकबूल कादिर एवं  जेड रहमान का विशेष सहयोग रहा।