सीतापुरः जिले के पिसावां विकास खंड में नाबालिग छात्रा ने आत्महत्या कर ली. बुधवार की सुबह छात्रा का शव मिलने की सूचना पर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई. शव देखकर सभी के होश उड़ गए. छात्रा सुबह घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
जानकारी के मुताबिक, अंतर्गत खेरवा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय पास से निकले मार्ग के किनारे बुधवार को किशोरी का शव लटकता देख क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी. खेरवा विद्यालय के प्रधानाध्पक प्रदीप कुमार वर्मा ने थाने पर छात्रा के लटके होने की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार व फोरेंसिक टीम भी पहुंची. फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं. सेजकला गांव निवासी परिजनों ने बताया कि सुभाषिनी (15) बुधवार की सुबह घर से शौच के लिये निकली थी. लेकिन वह खेरवा गांव स्थित अपने विद्यालय खेरवा गांव दो किलो मीटर पैदल चलकर पहुंच गई. जहां पर उसने आत्महत्या कर ली. कार्यवाहक थाना प्रभारी दिवाकर मिश्रा ने बताया कि स्कूल के प्रधानाध्पक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है. हालांकि अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है.