बुढ़वा मंगल: कानपुर में कल सुबह 6 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन, पनकी मंदिर क्षेत्र में विशेष रूट प्लान

कानपुर: बुढ़वा मंगल 2025 कल है. आज रात से पनकी मंदिर में देशभर के भक्तों का मेला लगना शुरू हो जाएगा. रात से ही मंदिर के बाहर लंबी कतारें लग जाएंगी. वहीं, बड़ी संख्या में भक्त वाहनों से मंदिर पहुंचेंगे. ऐसे में हर बार की तरह इस बार भी यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है. यह रूट डायवर्जन 1 सितंबर को सुबह छह बजे से 2 सितंबर की रात तक लागू रहेगा. भक्तों की सुविधा के लिए कई जगह पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है. चलिए जानते हैं इस बारे में.

ट्रैफिक पुलिस ने इन रूटों पर किया बदलाव

1. कानपुर देहात से थाना सचेंडी भौंती बाईपास चौराहा होते हुए पनकी मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालु भौंती चौराहे से आगे पनकी पड़ाव गंगागंज क्रॉसिंग से बाएं मंदिर तक पहुंचेंगे. इनके वाहनों के लिए पार्किंग स्थल स्टेशन रोड तिराहा से पूर्व गंगागंज मार्ग के दोनों और एवं इस मार्ग से ही अन्य विभिन्न लिंक मार्गों पर उपलब्ध कराई गई है.

2. जनपद हमीरपुर, फतेहपुर,उन्नाव आदि अन्य जनपदों की ओर से आने वाले श्रद्धालु जो घंटाघर चौराहा रामादेवी चौराहा, नौबस्ता चौराहा, विजयनगर चौराहा होते हुए मंदिर परिसर की ओर आएंगे वह अपने वाहन एमआईजी तिराहा के अंदर और पनकी थाना मार्ग के दोनों तरफ पर कर सकेंगे.

3. कन्नौज, कानपुर देहात ,फर्रुखाबाद की ओर से कल्याणपुर होते हुए जो श्रद्धालु मंदिर परिसर में जाएंगे. सभी कल्याणपुर से आवास विकास नहर पनकी होते हुए एमआइजी रोड व सब्जी मंडी तिराहे पर स्थित रामलीला मैदान में अपने वाहन खड़े कर मंदिर परिषद की ओर जा सकेंगे.

4. कानपुर देहात, शिवली, रसूलाबाद मार्ग से जवाहरपुरम शताब्दी नगर रतनपुर होते हुए मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को नारायण कॉलेज चौराहे से आगे शताब्दी नगर रोड तिराहे तक सड़क के दोनों और पार्क कर सकेंगे.

इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन:

1. कल्याणपुर की ओर से आने वाले वाहन आवास विकास नहर पनकी से आगे शताब्दी द्वारा पनकी मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन आवास विकास नहर पनकी से अर्मापुर नहर तिराहा व एमआईजी तिराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे.

2. पनकी रोड चौकी थाना कल्याणपुर से कोई भी भारी व माध्यम वाहन पनकी नहर की ओर नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन डबल पुलिया विजयनगर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे.

3. भाटिया तिराहा से कोई भी भारी व माध्यम वाहन पनकी मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन अर्मापुर नहर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे.

4. कालपी रोड से कोई भी भारी व मध्यम वहां पनकी धाम स्टेशन होते हुए पनकी मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे.

5. नारायण कॉलेज चौराहा से कोई भी वहां शताब्दी द्वार तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे. ऐसे वाहन अन्य वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग कर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे. ऐसे वाहन गंगागंज क्रॉसिंग होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे.

6. पनकी पड़ाव गंगागंज क्रॉसिंग से कोई भी भारी व माध्यम वाहन पनकी मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे.

7. भौंती बाईपास चौराहे से विजयनगर चौराहे की और व विजयनगर चौराहे की ओर से भौंती बाईपास चौराहा की ओर कोई भी भारी वाहन नहीं जा सकेंगे. ऐसे वाहन भौंती बाईपास से एलएमएल चौराहा होते हुए दादा नगर विजयनगर चौराहा मार्ग का प्रयोग कर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे.

 

यहां रहेगी पार्किंग

1. मंदिर के पश्चिमी द्वार गेट नंबर 2 व तीन के मध्य (वीआईपी या आवश्यक सेवा के लिए)

2. शताब्दी रोड तिराहा से रतनपुर रोड पर सड़क के दोनों ओर

3. सब्जी मंडी रोड

4. रामलीला मैदान

5. पनकी थाना मार्ग सड़क के दोनों ओर

6. कमल मेमोरियल स्कूल वाली गली

7. कछुआ तालाब रोड (पुलिस व प्रशासन की पार्किंग)

8. स्टेशन रोड तिराहा से गंगागंज क्रॉसिंग मार्ग

9. एटीएम चौराहा

बुढ़वा मंगल के त्यौहार को देखते हुए शहर में यातायात विभाग के द्वारा डायवर्जन की व्यवस्था को लागू किया गया है. रूट डायवर्जन की व्यवस्था 1 सितंबर की सुबह 6:00 बजे से 2 सितंबर की रात्रि तक लागू रहेगी. पनकी में चलने वाले सभी प्रकार के भारी व मध्यम वाहन जिनको पूर्व में पास निर्गत किए गए थे वह भी 1 से 3 सितंबर तक प्रातः 6:00 बजे तक नहीं चलेंगे.-अर्चना सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक