आगरा: छठ पर्व से पहले ही रेलवे ने यात्रियों के सुरक्षित और सुगम सफर के लिए स्पेशल ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया है. रेलवे की ओर से करीब 56 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. जो आगरा की अलग-अलग स्टेशन से होकर गुजरेंगी. इन स्पेशल ट्रेनों में बिहार व अन्य स्थानों की ओर जाने वाले यात्रियों को आसानी से सीट मिल सकेगी. इसके साथ ही कई ट्रेनों में कोच भी बढ़ाए जा रहे हैं. जिससे यात्रियों का सफर सुगम बने.
बता दें कि दीपावली से रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनें शुरू की गईं. इसके बाद भी बावजूद यात्रियों को ट्रेन में टिकट के लिए परेशानी हुई थी. क्योंकि, अधिकतर ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बरकरार रही थी.
बात करें तो छठ पर्व से पहले ही लोग बिहार जाने की योजना बना चुके हैं. जिसके लिए ट्रेनों में सीट देख रहे हैं. मगर, टिकट नहीं मिल रही हैं. क्योंकि, बिहार की ओर जाने वाली अधिकतर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ है. स्लीपर कोच से लेकर सामान्य कोच में यात्री खड़े होकर सफर कर रहे हैं. दरवाजों और ट्रेन की लॉबी में भी यात्रियों की भरमार है. ऐसे में इन यात्रियों की यात्रा को लेकर स्पेशल ट्रेन संचालित की जा रही हैं.
आगरा से 56 स्पेशल ट्रेनें जाएंगी: एनसीआर के आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि पहले से ही करीब 52 स्पेशल ट्रेन संचालित की जा रही थीं, जो आगरा कैंट, ईदगाह और आगरा फोर्ट से शुरू होकर देश के विभिन्न हिस्सों में जाती हैं. रेलवे की ओर से 4 और स्पेशल ट्रेन शुरू की जाएंगी. ये ट्रेनें आगरा से बिहार की ओर जाने वाली हैं. जो अलग अलग रेल मार्गों के साथ-साथ अन्य मार्गों पर भी चलेंगी.
आगरा मंडल के सभी स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को लेकर फ्री होल्डिंग एरिया बढ़ाया गया है. जहां पर कुर्सी और अन्य व्यवस्थाएं की हैं. जिससे यात्रियों को कोई असुविधा ना हो. इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ट्रेनों के साथ ही रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान मुस्तैद किए गए हैं.
ये प्रमुख ट्रेनें: आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेनों में वेटिंग की समस्या को दूर करने लिए कई ट्रेनों के कोच भी बढ़ाए गए हैं. जिससे यात्रियों को सीट के लिए जल्द आरक्षण भी मिल सकेगा. छठ पर्व की शुरुआत 25 अक्तूबर से होगी. ये हैं प्रमुख ट्रेनें हैं.
गांधीधाम-सियालदह एक्सप्रेस
सियालदह-गांधीधाम एक्सप्रेस
बांद्रा-बरौनी एक्सप्रेस
बरौनी-बांद्रा एक्सप्रेस
दौराई-समस्तीपुर
समस्तीपुर-दौराई
भगत की कोठी-दानापुर
दानापुर-भगत की कोठी
हावड़ा-खातीपुरा
खातीपुरा-हावड़ा