अयोध्या: यूपी में धीरे-धीरे सर्दी का सितम बढ़ रहा है. इसके मद्देनजर राम मंदिर में दर्शन के समय में बदलाव किया गया है. शीतकालीन सत्र प्रारंभ होने के साथ ही रामलला के दर्शन अवधि में बदलाव आज से ही लागू किया गया है.
मंदिर में कब से मिलेगा प्रवेश: श्रद्धालुओं को सुबह 7:00 बजे ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा. इसके पूर्व मंगला आरती 4:30 बजे और श्रृंगार आरती 6:30 बजे होगी. इससे पहले मंदिर परिसर में 6:30 बजे से सभी श्रद्धालुओं के लिए पट खोला जाता था.
दर्शन की अवधि में एक घंटा कम किया गया: राम मंदिर में दर्शन करने वाली श्रद्धालुओं को अब दर्शन अवधि में एक घंटा काम हो गया है. सुबह 7:00 बजे से दर्शन प्रारंभ होकर देर रात्रि 9:30 बजे तक ही चलेगा. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शीत ऋतु प्रारंभ होने के साथ दर्शन व्यवस्था में बदलाव कर दिया है. ट्रस्ट की ओऱ से लागू की गई नई टाइमिंग इस प्रकार रही.
सुबह की मंदिर की नई टाइमिंग
प्रात: 4:30 बजे मंगला आरती
6:30 बजे श्रृंगार आरती
7:00 बजे से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू
दोपहर 12:00 भोग आरती
12:30 से 1:00 बजे तक पट बंद रहेंगे
दोपहर एक बजे से फिर शुरू होंगे दर्शन: इसके बाद दर्शन प्रारंभ होकर रात्रि 9:30 बजे तक चलेंगे. इसके लिए बिरला धर्मशाला के सामने स्थित गेट पर 8:30 बजे प्रवेश बंद कर दिया जाएगा तो वही 9:00 बजे राम मंदिर की सुरक्षा क्रॉसिंग d1 से श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया जाएगा. इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं को 9:30 बजे तक दर्शन कराए जाने के बाद बाहर किया जाएगा. रात 9:30 बजे के बाद शयन आरती होगी.