यूपी में 8 दिसंबर से शुरू होगी सेना भर्ती रैली: जानें किसे मिलेगा मौका, कब और कहां होगी भर्ती

लखनऊ : बरेली में आठ से 16 दिसंबर तक जाट रेजिमेंटल सेंटर (जेआरसी) में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी. यूनिट हेडक्वार्टस कोटा (यूएचक्यू) के तहत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, ट्रेड्समैन, खिलाड़ी (जो अभ्यर्थी जाट रेजिमेंटल सेंटर में स्पोर्ट्स ट्रॉयल में भाग लिए थे) और अग्निवीर लिपिक पदों के लिए यह रैली आयोजित की जाएगी.

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि यह भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजिमेंट के भूतपूर्व और सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान शहीद और घायल सैनिकों के पुत्रों व सगे भाइयों के लिए आयोजित होगी.

इसके अलावा इस भर्ती रैली में अन्य रेजिमेंटों के भूतपूर्व और सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान घायल सैनिकों के बेटों समेत सर्वश्रेठ खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. अभ्यर्थियों को प्रारम्भिक जांच के लिए सभी वांछित प्रमाण पत्र और दस्तावेजों के साथ सुबह चार बजे भर्ती स्थल जाट रेजिमेंटल सेंटर के जाट गेट पर पहुंचना होगा. सात बजे के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं मिलेगी.

ये है भर्ती रैली का तिथिवार ब्यौरा

आठ दिसंबर : अग्निवीर स्पोर्ट्स और सामान्य ड्यूटी पद के लिए भारत के किसी भी राज्य के अभ्यर्थियों के लिए (उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा को छोड़कर) जिन खिलाड़ियों को खेल परीक्षण के दौरान चयनित किया गया था.

नौ दिसंबर : अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद के लिए हरियाणा के अंबाला, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, रेवाडी, नूंह (मेवात), चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पलवल, पंचकुला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी.

11 दिसंबर : अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद के लिए उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, अमेठी (छत्रपति शाहूजी महाराज नगर), अमरोहा (जेपी नगर), औरैया, आजमगढ़, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कनौज, कानपुर नगर, कांशीराम नगर (कासगंज), कौशांबी, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर (पडरौना), ललितपुर, लखनऊ, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मेरठ, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रूखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर.

12 दिसंबर : अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद के लिए उत्तर प्रदेश के बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बदायूं, भदोही, बुलंदशहर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, जालौन, हापुड़, (पंचशील नगर), पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, रायबरेली, सहारनपुर, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर, मथुरा, शामली (प्रबुद्ध नगर), श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी, कानपुर देहात, बिजनौर और सम्भल (भीम नगर) के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी.

13 दिसंबर : अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद के लिए राजस्थान के अजमेर, बांसवाडा, बारा, बाडमेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चितौडगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जोधपुर, अलवर और श्रीगंगानगर के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी.

15 दिसंबर : अग्निवीर ट्रेड्समैन और अग्निवीर यंत्रवादक सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित होगी.

16 दिसंबर : अग्निवीर लिपिक पद के केवल जाट रेजिमेंट के लिए सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी.