वाराणसी:उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन कर देशवासियों के मंगल की कामना की। पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत वाराणसी की प्रसिद्ध गुलाबी मीनाकारी से बना श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का विशेष स्मृति-चिह्न भेंट किया।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। पूजन कराने वाले मंदिर के अर्चक पं. टेक नारायण उपाध्याय ने बताया कि उपराष्ट्रपति ने देशवासियों की सुख-समृद्धि, लोककल्याण और खुशहाली की कामना की। काशी आगमन के दौरान उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया।